अयोध्या राम भक्तों को मिलेगा मुफ्त लॉकर सुविधा

0
locker-facility

अयोध्या, 29, 2021

4 जुलाई को बिहार के लोकायुक्त करेंगे अनावरण
रामरसोई में निःशुल्क भोजन प्रसाद ग्रहण करने की व्यवस्था
अमावा मन्दिर में बन रहे २०० लॉकर 4 जुलाई से शुरू हो जाएगी सुविधा


अमावा राम मन्दिर, अयोध्या हमेशा से अयोध्या आने वाले राम भक्तों की सेवा में अग्रणी रहा है।
हनुमान मन्दिर, पटना के सहयोग से अमावा राम मन्दिर प्रांगण में राम रसोई का सफल स्वचालन हो रहा है। अयोध्या आने वाले सभी राम भक्तों को यहाँ मुफ्त में स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराया जाता है।

अमावा राम मन्दिर प्रबंधन समिति के सदस्य श्री सायण कुणाल ने कहा कि राम भक्तों की एक बहुत बड़ी समस्या है उनके सामान का सुरक्षित रख रखाव, ताकि वे निश्चिंत होकर अयोध्या में दर्शन का लाभ उठा सकें। अभी भक्तों को अपने सामान के सुरक्षित रख रखाव पर काफी पैसा खर्च करना पड़ता है। अमावा राम मन्दिर ट्रस्ट ने अपने प्रांगण में अयोध्या आने वाले भक्तों को मुफ्त लॉकर सुविधा देने की व्यवस्था की है। आगामी 4 जुलाई 2021, रविवार क पूर्वाह्न 10:30 बजे इस सुविधा का उद्धघाटन बिहार के मुख्य लोकायुक्त जस्टिस श्याम किशोर शर्मा करेंगे। अयोध्या के वरीय पुलिस अधीक्षक श्री शैलेश कुमार पाण्डेय इसके मुख्य अतिथि होंगें तथा धनुष वीर सिंह इसकी अध्यक्षता करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *