महावीर मंदिर में गुरु रविदास जी की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धापूर्वक कलश स्थापित कर उन्हें नमन किया गया।
कलश वंदन यात्रा के माध्यम से संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के समरसता, समानता एवं सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का पावन आह्वान किया गया।
इस अवसर पर पटना स्थित महावीर मंदिर परिसर में गुरु रविदास जी की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धापूर्वक कलश स्थापित कर उन्हें नमन किया गया। यह यात्रा समाज में एकता, सद्भाव और समरसता के मूल्यों को सुदृढ़ करने का प्रेरक संदेश देती है।





