देश के यशस्वी एवं कर्मठ केंद्रीय गृह मंत्री आदरणीय श्री अमित शाह जी से आत्मीय भेंट
आज देश के यशस्वी एवं कर्मठ केंद्रीय गृह मंत्री आदरणीय श्री अमित शाह जी से आत्मीय भेंट कर उन्हें जम्मू-कश्मीर में शांति, विकास और राष्ट्रीय एकीकरण की दिशा में उनके ऐतिहासिक प्रयासों के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।5 अगस्त को अनुच्छेद 370 के निरस्तीकरण के सात वर्ष पूर्ण हुए। यह निर्णय भारत के संवैधानिक इतिहास का एक ऐतिहासिक अध्याय है, जिसने जम्मू-कश्मीर में विकास, सुशासन और राष्ट्रीय एकात्मता के नए युग का मार्ग प्रशस्त किया।आदरणीय अमित शाह जी के दृढ़ नेतृत्व और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी संकल्प ने इस ऐतिहासिक परिवर्तन को साकार किया। राष्ट्रहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
