दरभंगा स्थित ऐतिहासिक श्यामा मंदिर में माँ श्यामा के दर्शन एवं पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
दरभंगा स्थित ऐतिहासिक श्यामा मंदिर में माँ श्यामा के दर्शन एवं पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर न्यास के उपाध्यक्ष एवं पिताजी के मित्र श्री जयशंकर झा जी से भेंट हुई।
मिथिला की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पहचान का प्रतीक श्यामा मंदिर का निर्माण महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह द्वारा कराया गया था। यह मंदिर शक्तिसाधना का एक प्रमुख केंद्र है और दूर-दूर से श्रद्धालु यहाँ माँ के दर्शन हेतु आते हैं। पिताजी के बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष रहते हुए इस मंदिर को परिषद के अधीन लाया गया, जिससे इसके संरक्षण एवं सुव्यवस्थित प्रबंधन को नई दिशा मिली।
माँ श्यामा से सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।





