समस्तीपुर में नि:शुल्क कैंसर जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया
महावीर कैंसर संस्थान के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आज समस्तीपुर में नि:शुल्क कैंसर जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। 21 से 25 जुलाई तक चलने वाले इस विशेष शिविर में हजारों महिलाओं की कैंसर संबंधी जांच की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूर-दराज़ क्षेत्रों की आबादी तक समय पर जांच की सुविधा पहुँचाना तथा कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, क्योंकि समय पर जांच ही कैंसर से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।





