विराट रामायण मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था

0
1000753759

विराट रामायण मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था

विराट रामायण मंदिर में हमने लघुसहस्रलिंगम् की स्थापना इस उद्देश्य से की है कि प्रत्येक श्रद्धालु सहज रूप से भगवान शिव का जलाभिषेक कर सके। आज मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ देखकर मन अत्यंत प्रसन्न हुआ।

विशाल शिवलिंग पर वर्ष 2029 तक जलाभिषेक संभव नहीं हो पाएगा। तब तक श्रद्धालु लघुसहस्रलिंगम् पर ही जलाभिषेक कर भगवान शिव की आराधना कर सकेंगे।

मंदिर के आसपास लगने वाली दुकानों और अन्य गतिविधियों के माध्यम से लगभग 1,000 लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार भी प्राप्त हो रहा है। यह हमारे लिए अत्यंत संतोष और प्रसन्नता का विषय है कि धार्मिक आस्था के साथ-साथ यह स्थान स्थानीय लोगों के लिए आजीविका का माध्यम भी बन रहा है।

आज माता जी के साथ लघुसहस्रलिंगम् में रुद्राभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भगवान शिव से सभी श्रद्धालुओं के सुख, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की।

हर हर महादेव!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *