दूसरे वर्ष ‘विष्णु रसोई’ के माध्यम से निःशुल्क भोजन सेवा प्रारंभ
पितृपक्ष के पावन अवसर पर गया जी में देशभर से आने वाले पिंडदानियों एवं श्रद्धालुओं के लिए श्री महावीर स्थान न्यास समिति की ओर से लगातार दूसरे वर्ष ‘विष्णु रसोई’ के माध्यम से निःशुल्क भोजन सेवा प्रारंभ की गई है।विष्णुपद मंदिर के समीप 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चलने वाली इस सेवा का उद्देश्य यही है कि पितरों के तर्पण और पिंडदान के लिए आए किसी श्रद्धालु को भोजन के लिए भटकना न पड़े।सायंकाल विष्णुपद मंदिर में दर्शन-पूजन कर पितरों के प्रति श्रद्धा अर्पित की।सेवा ही सनातन की आत्मा है।इस अवसर पर शांभवी जी, रॉकी यादव जी एवं मधुप्रिया जी भी उपस्थित रहे।





