काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में रामायण रिसर्च काउंसिल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर मिला।

0
1000762992

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में रामायण रिसर्च काउंसिल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर मिला। इस अवसर पर रामायण के क्षेत्र में पापा के योगदान को सम्मानित किया गया। उनके कार्यों और रामायण के प्रति उनके समर्पण को याद किया जाना मेरे लिए अत्यंत भावुक और गौरव का क्षण था।

कार्यक्रम में रामायण रिसर्च काउंसिल के अध्यक्ष एवं सांसद श्री अजय भट्ट जी, श्री अश्विनी चौबे जी, श्री अनूप जलोटा जी, BHU के माननीय कुलपति महोदय, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के ट्रस्टी श्री चंद्रमौली उपाध्याय जी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

पापा ने अपना जीवन श्रीराम, रामायण और भारतीय संस्कृति के मूल्यों के प्रति समर्पित किया। आज उनके कार्यों को इस प्रकार सम्मान मिलना हमारे पूरे परिवार के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। 🙏🚩

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *