हैंडसम इंडिया के विजेता बने सिद्धार्थ, सायण कुणाल ने दी बधाई

इस जीत पर लोग सिद्धार्थ को सोशल मीडिया पर लगातार बधाई दे रहे हैं।
नई दिल्ली: कोरोना संकट के बीच बिहार में एक ऑनलाइन फैशन प्रतियोगीता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता का नाम दिया गया ‘हैंडसम इंडिया’.प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सो से कुल 84 लोगो को चयनित किया गया. 8 मई से14 मई तक चलने वाले इस प्रतियोगिता की युवाओं के बीच लगातार चर्चा होती रही.
आपको बता दें कि अपने चाहने वालों को लोगों ने जम कर वोट किया. खिताब जीतने वाले सिद्धार्थ कुमार पेश से एक युवा उद्धमी हैं. शुरुवात के दिनों में सिद्धार्थ पीछे चल रहे थे लेकिन फिर लोगो ने उनका जबरदस्त साथ दिया और उन्होंने इस प्रतियोगिता के आखरी पायदान से आगे बढ़ाते हुए 16000 वोट देकर टाइटल उनके नाम कर दिया.
इस जीत पर लोग सिद्धार्थ को सोशल मीडिया पर लगातार बधाई दे रहे हैं. सिद्धार्थ ने पूछे जाने पर कहा कि वैसे तो उन्हें मुंबई से ले कर बिहार-उत्तर प्रदेश के छोटे-छोटे गॉव-कस्बो तक के लोगो ने बधाई दी लेकिन इन सब बधाई संदेशों में सबसे खास समाजसेवी,अधिवक्ता एवं मेरे साथी सायण कुणाल का सोशल मीडिया पोस्ट है.
सिद्धार्थ को बधाई देते हुए सायण कुणाल ने लिखा कि ग्रामीण भारत के युवाओं के बीच ऐसी गतिविधियाँ उनको एक्सपोज़र प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाएंगी. साथ में उन्होंने लिखा कि इंटरनेट क्रांति के इस युग में ग्रामीण परिवेश के हर युवा कोआत्मबल मिला है तथा वो हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवाने का दमखम रखते हैं, लेकिन सफलता तभी मिलेगी जब इंटरनेट एवं तकनीक के सदुपयोग और दुरुपयोग के बीच की पतली सीमा रेखा का ध्यान रखा जाए।
















