राम रसोई में भोजन प्रसाद प्राप्त करने वाले भक्तों के लिए नवनिर्मित नि:शुल्क शौचालय सुविधा

0
270362204_4906233416095393_2239101983705828039_n

दिनांक 30-12-2021, दिन-गुरुवार को अमावा मंदिर के प्रांगण में राम रसोई में भोजन प्रसाद प्राप्त करने वाले भक्तों के लिए नवनिर्मित नि:शुल्क शौचालय सुविधा का प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में श्री विशाल सिंह, नगर निगम आयुक्त, अयोध्या तथा वाइस चेयरमैन, अयोध्या विकास प्राधिकरण की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस आयोजन में श्री धनुष वीर सिंह वाइस प्रेसिडेंट, टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप तथा श्री सायण कुणाल भी उपस्थित थे। इनके अतिरिक्त अन्य गणमान्य जनों की भी उपस्थिति रही।अमावा मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा पूर्व-प्रदत्त सुविधाएं तथा कार्य:1. तीर्थ यात्रियों के लिए निशुल्क लॉकर सुविधा की व्यवस्था,2. प्रांगण में चल रही राम रसोई जो महावीर मंदिर, पटना द्वारा संचालित है,3. पूजा-पाठ की व्यवस्था,4.तिरुपति कारीगरों द्वारा निर्मित रघुपति लड्डू।इन सबके अतिरिक्त रामायण के ज्ञान पर आधारित सनातन प्रतिभा प्रतियोगिता का आयोजन इस वर्ष किया गया तथा आगामी वर्ष के मार्च माह में पुनः इसका आयोजन किया जाना प्रस्तावित है।इन सब मौक़ों पर परम पूजनीय कृपालु जी महाराज मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *