अयोध्या में आचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा का अनावरण सम्पन्न, वक्ताओं ने बताया प्रेरणा का स्रोत

0
723229164_2043482349614348_8638916073775382724_n

अयोध्या में आचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा का अनावरण सम्पन्न, वक्ताओं ने बताया प्रेरणा का स्रोत

अयोध्या स्थित अमावा राम मंदिर परिसर में आचार्य किशोर कुणाल जी की प्रतिमा का अनावरण समारोह श्रद्धा एवं गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं अयोध्या के प्रभारी मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने प्रतिमा का अनावरण किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आचार्य किशोर कुणाल का जीवन समाज सेवा, राष्ट्रनिष्ठा और सनातन मूल्यों के प्रति समर्पण का प्रेरणास्रोत रहा है। अयोध्या से जुड़े उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि से संबंधित विषयों में उनकी भूमिका अद्वितीय रही है।

आचार्य किशोर कुणाल ने अयोध्या विषय पर दो महत्वपूर्ण पुस्तकों की रचना की तथा उनके नेतृत्व में “राम रसोई” जैसे सेवा कार्यों का शुभारंभ हुआ, जिसके माध्यम से असंख्य श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंदों की सेवा की जा रही है। महावीर मंदिर ट्रस्ट के माध्यम से आचार्य किशोर कुणाल के प्रयासों से श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु 10 करोड़ रुपये का योगदान प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त, वे भारत सरकार के अयोध्या प्रकोष्ठ में कई वर्षों तक विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) के रूप में कार्यरत रहे तथा राम जन्मभूमि से संबंधित न्यायिक एवं प्रलेखन कार्यों में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस अवसर पर पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति राजीव रंजन प्रसाद, बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी एवं जमा खान, समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती शाम्भवी, जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह, बिहार विधान परिषद के सदस्य अजय सिंह, राजीव कुमार एवं डॉ. तरुण कुमार, अयोध्या सदर के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रुदौली विधायक रामचन्द्र यादव, अयोध्या के महापौर महंत गिरिश पति त्रिपाठी मौजूद रहे।

निर्मोही अखाड़ा के संत दिनेन्द्र दास, सरपंच बाबा राम कुमार दास, अंतरराष्ट्रीय पहलवान राजेश दास तथा महंत राजू दास सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं साधु उपस्थित रहे।

समारोह के उपरांत सायण कुणाल ने आचार्य किशोर कुणाल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने प्रशासनिक सेवा में रहते हुए तथा उसके पश्चात भी धर्म, संस्कृति और मानव सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। उनका जीवन भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *