आदरणीय श्री राम बहादुर राय जी का स्नेहिल आगमन
आज दिल्ली आवास पर एसजीटी विश्वविद्यालय के चांसलर, पद्म भूषण से सम्मानित, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष एवं प्रख्यात समाजवादी चिंतक आदरणीय श्री राम बहादुर राय जी का स्नेहिल आगमन हुआ।पिताजी के जाने के बाद वे निरंतर एक अभिभावक के रूप में अपना स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्रदान करते रहे हैं। उनका यह आत्मीय सान्निध्य मेरे लिए सदैव प्रेरणा और संबल का स्रोत रहा है।
