महावीर कैंसर संस्थान स्थित धर्मशाला में रोटरी पाटलिपुत्र के सहयोग से “Rs 5 में भोजन सेवा”
मेरे पूज्य पिताजी ने सदैव अपना जीवन समाजसेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित किया। उन्हीं के संस्कारों और सेवा-भाव को आगे बढ़ाने का प्रयास मेरे लिए सबसे बड़ा सौभाग्य है।
मेरे जन्मदिन की पूर्व संध्या पर महावीर कैंसर संस्थान स्थित धर्मशाला में रोटरी पाटलिपुत्र के सहयोग से “Rs 5 में भोजन सेवा” का उद्घाटन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इससे अधिक सौभाग्यशाली और क्या हो सकता है कि अपने जीवन के एक विशेष दिन की शुरुआत जरूरतमंदों की सेवा से हो।पिताजी, आपकी स्मृतियाँ और आपके दिखाए सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा सदैव मेरे साथ है।Papa, I miss you. Love you. ❤️मेरे जन्मदिन पर आप सभी ने जिस स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाओं से मुझे अभिभूत किया, उसके लिए हृदय से आप सभी का धन्यवाद। आपका प्रेम और आशीर्वाद मेरे लिए सबसे अनमोल उपहार है। 🙏सेवा ही सबसे बड़ा उत्सव है।जय श्री राम। 🙏

