भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी ने ज्ञान निकेतन विद्यालय में पापा की प्रतिमा का अनावरण किया।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बड़े भाई तुल्य श्री नितिन नबीन जी आज विद्यालय ज्ञान निकेतन पधारे और पूज्य पापा की प्रतिमा का अनावरण किया।
श्री नितिन नबीन जी ने माताजी एवं विद्यालय के शिक्षकों से आशीर्वाद लिया। इसी विद्यालय के पूर्व छात्र रहे नितिन जी का विद्यालय से जुड़ाव और अपनापन आज भी उसी तरह दिखाई दिया। उन्होंने विद्यालय के बच्चों से भी मुलाकात कर उनसे संवाद किया और उनका उत्साहवर्धन किया।








