पटना के मिलर ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय कृष्णोत्सव के दूसरे दिन

0
1000773509

युवाओं को सनातन संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से पटना के मिलर ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय कृष्णोत्सव के दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं और युवाओं की बड़ी भागीदारी रही।

कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने किया। इस अवसर पर माननीय केंद्रीय मंत्री श्री ललन सिंह जी एवं राज्यसभा सांसद श्री संजय झा जी सहित सम्मानित विधायक एवं विधान पार्षदगण उपस्थित रहे।

इस आयोजन को सफल बनाने में निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग के लिए माननीय डॉ. अशोक चौधरी जी का हृदय से आभार।दही-हांडी प्रतियोगिता में 10 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें समस्तीपुर की गोविंदा टीम विजयी रही। वहीं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में राधा-कृष्ण के रूप में दिव्यम और शुभांगी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर सभी का मन मोह लिया।

विजेताओं को ₹11,000 की पुरस्कार राशि तथा सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।श्रीकृष्ण के जीवन से हमें धर्म का साथ देने, अन्याय के विरुद्ध खड़े होने और समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करने की प्रेरणा लेनी चाहिए।कृष्णोत्सव 4 सितंबर तक जारी रहेगा। कल सुप्रसिद्ध गायक बी प्राक अपनी धमाकेदार प्रस्तुति देंगे। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी एवं लोजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान जी की उपस्थिति रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *