पटना में तीन दिवसीय कृष्णोत्सव के प्रथम दिवस का भव्य शुभारंभ हुआ
पटना में तीन दिवसीय कृष्णोत्सव के प्रथम दिवस का भव्य शुभारंभ हुआ। यह मेरे लिए केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि मेरे पूज्य पिता श्रद्धेय आचार्य किशोर कुणाल जी के विचारों, संस्कारों और सनातन संस्कृति के प्रति उनके समर्पण को आगे बढ़ाने का एक छोटा-सा प्रयास है।



इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में मेरी माता श्रीमती अनीता कुणाल जी, मेरी धर्मपत्नी एवं सांसद शाम्भवी जी, मेरे ससुर श्री अशोक चौधरी जी, मेरे मामा श्री विजय सिंह जी, YASHE के पूरे समर्पित Volunteer परिवार का अमूल्य सहयोग रहा। आप सभी के सहयोग और आशीर्वाद के बिना यह संभव नहीं था।




माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कर-कमलों द्वारा आज कृष्णोत्सव का विधिवत उद्घाटन संपन्न हुआ। इस अवसर पर माननीय उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी जी, बिहार मंत्रिमंडल के सम्मानित मंत्री श्री निशांत कुमार जी, श्री रामकृपाल यादव जी, श्री विजय कुमार सिन्हा जी, श्री जमा खान जी, श्री संजय कुमार सिंह जी, श्री दिलीप जायसवाल जी, श्री रामचंद्र प्रसाद जी, NDA के सम्मानित विधायकगण, विशिष्ट अतिथिगण एवं बड़ी संख्या में उपस्थित आमजनों ने समारोह की शोभा बढ़ाई।
कृष्णोत्सव के प्रथम दिवस पर भक्ति, संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। आने वाले दो दिनों में दही-हांडी प्रतियोगिता, भजन संध्या, श्रीकृष्ण मंचन, बांसुरी वादन, बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं व्यक्तिगत मंदिर सजावट प्रतियोगिता जैसे अनेक कार्यक्रम आयोजित होंगे।





मेरे लिए इस आयोजन का सबसे भावुक पक्ष यह है कि पापा आज हमारे बीच भौतिक रूप से नहीं हैं, लेकिन उनके संस्कार, उनका सपना और सनातन संस्कृति के प्रति उनका समर्पण हमारे साथ है। पापा अमर हैं और अमर रहेंगे। ❤️🙏
भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना है कि यह कृष्णोत्सव प्रेम, भक्ति, सेवा और उल्लास का संदेश जन-जन तक पहुँचाए तथा हम सभी को धर्म और संस्कृति के मार्ग पर आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करे।
जय श्रीकृष्ण!
राधे राधे!