पटना के महावीर मंदिर में केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा,एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की पूजा-अर्चना।

0
730816590_2055361238426459_9216746869832473118_n

पटना के महावीर मंदिर में केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा,एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की पूजा-अर्चना। इस अवसर पर न्यास समित के सचिव सायण कुणाल और समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी भी मौजूद थी।

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कल बुधवार को पटना जंक्शन स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के साथ पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की निरंतर प्रगति, सामाजिक समरसता एवं नागरिकों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की।

पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच विशेष उत्साह का वातावरण रहा।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी बिहार की समृद्धि एवं देश की उन्नति के लिए मंगलकामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *